फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The train robbed the chains from the woman in the train

ट्रेन में महिला से चेन छीनने वाला लुटेरा धरा गया

Sat, 10 Jun 2017 11:09 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 10 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
The train robbed the chains from the woman in the train
चोरी
 पैसेंजर ट्रेन में महिला से चेन छीनने के दौरान लुटेरा पकड़ लिया गया। इस दौरान यात्रियों ने उसकी जमकर पिटाई की। शुक्रवार को जिला कासगंज के पटियाली के थाना दरियावगंज के गांव नगला पदम निवासी अरविंद अपनी पत्नी सरोज के साथ फर्रुखाबाद दवा लेने जा रहा था। अरविंद अपनी पत्नी के साथ दोपहर में पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर वापस जाने के लिए चढ़ा। तभी ट्रेन  में एक लुटेरे ने झपट्टा मार कर सरोज के गले में पड़ी चेन खींच ली।
विज्ञापन



इसी बीच सरोज ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति व अन्य यात्रियों ने चलती ट्रेन में भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच ट्रेन दरियावगंज पहुंच गई। वहां यूपी 100 पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस के सुपर्द कर दिया  गया। दंपति ने वहां की  पुलिस को घटना से अवगत कराया। घटनास्थल कायमगंज स्टेशन का होने के कारण वहां की पुलिस ने दंपति को कायमगंज जीआरपी चौकी में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। इस पर शनिवार को दंपति जीआरपी चौकी पहुंचे। वहां उन्होंने घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर यहां की जीआरपी पुलिस आरोपी को चौकी ले आई। जहां उससे पूछताछ की। उसने उसने एक साथी का और नाम बताया। पुलिस ने नाम बताने वाले व्यक्ति को फोन किया तो वह खुद ही चौकी पहुंच गया। दूसरे व्यक्ति ने पुलिस से कहा कि व्यापारी है। यह शातिर अपने आप को बचाने के लिए उसका नाम ले रहा है। कई व्यापारी नेता भी जीआरपी चौकी पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद व्यापारी को जाने दिया।


पैसेंजर ट्रेन में चेन छीनने के दौरान दबोचे गए लुटेरे के मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने जीआरपी पहुंच कर जानकारी ली। इस दौरान 1 जून को जौरा की महिला रीनू की चैन लूट मामले में पूछताछ की।


उस दिन जब महिला से लूट हुई थी तब महिला के साथ उसकी बहन रूबी भी थी। उसने बताया था कि कि लुटेरा सांवले रंग का मोटा व छोटे कद का था। महिला की बहन को शिनाख्त के लिए पुलिस ने बुलाया। जैसे ही रूबी वहां पहुंची तो देखते ही उसने उसे पहचान लिया। कोतवाल भुवनेश कुमार ने बताया कि लुटेरे को पीड़ित महिला की बहन ने पहचान लिया है। जांच पड़ताल कर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed