फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The train had committed suicide by jumping ahead of businessman

ट्रेन के आगे कूद दुकानदार ने दी जान

Fri, 03 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The train had committed suicide by jumping ahead of businessman
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के आगे कूदकर दुकानदार ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के बढ़पुर ब्लाक कैंपस निवासी अरविंद यादव उर्फ खलीफा (23) पुत्र रामऔतार की आवास विकास कालोनी में गुटखा और कोल्डड्रिंक की दुकान है। गुरुवार रात अरविंद यादव घर से निकला और बढ़पुर हिंदुस्तान होटल के पीछे निकली रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार  तड़के जब लोग उधर से गुजरे तो शव पड़ा देख जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई मनोज और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता सके। दुकानदार के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि 11 बजे उसे आवास विकास कालोनी के एक होटल पर देखा गया था। इसके बाद वह घर चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed