{"_id":"625c5acf7829531fb94946a1","slug":"the-trail-walk-with-a-bang-farrukhabad-news-knp691761513","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली निशान पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली निशान पदयात्रा
विज्ञापन
शहर के कोठा पार्चा से निकली बाबा नीबकरोरी की निशान पद यात्रा में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में गाजे-बाजे के साथ बाबा नीबकरोरी महाराज की प्रथम निशान पदयात्रा निकाली गई। इसका समापन नीबकरोरी धाम में हुआ। पूजन के बाद भंडारा किया गया।
शहर के कोठा पार्चा स्थित श्रीराम जानकी महालक्ष्मी मंदिर खाटूश्याम धाम से रविवार सुबह छह बजे निशान पदयात्रा का पूजन के बाद शुभारंभ किया गया। बाबा के तमाम भक्त हाथों में ध्वज लिए भजनों पर मस्त होकर चल रहे थे। एक रथ पर बाबा की प्रतिमा विराजमान थी।
भक्तजन बाबा की शान में जयकारे लगाते चल रहे थे। पदयात्रा नेहरू रोड, चौक, रेलवे रोड, जसमई, मुरहास कन्हैया, मोहम्मदाबाद होते हुए शाम चार बजे बाबा नीबकरोरी धाम पहुंची। वहां यात्रा में शामिल बाबा के भक्तों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मंदिर में वेदमंत्रोच्चार से पूजन, आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। पदयात्रा में रत्नेश मिश्रा, गौरव मिश्रा, प्रहलाद, अभिषेक मिश्रा, अमित शुक्ला, हर्षल, संतोष वर्मा आदि भक्तों की भीड़ थी।