{"_id":"adc71c67968b43e10384e26dfd1b276d","slug":"the-thieves-entered-the-house-across-cash-and-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोरों ने नगदी व जेवरात किए पार
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी। छानबीन में पुलिस को घर से 100 कदम की दूरी पर सूटकेस और लेडीज पर्स मिला है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
इस चोरी में परिजनों की लापरवाही भी सामने आ रही है। क्योंकि कमरों में लगे तालों की चाबियां जीने के पास ही बनी अलमारी में रखी थीं। पीड़ित के मुताबिक करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी भगवान सिंह के घर के बाहर झोपड़ी पड़ी है।
विज्ञापन
बुधवार रात भगवान सिंह झोपड़ी में सो रहे थे और उनकी पत्नी राजरानी और पुत्री सपना छत पर लेटे थे। रात किसी समय चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़ आए। इसके बाद अंदर दाखिल हुए तो कमरों में ताला लगा था और चाबियां पास ही अलमारी में रखी हुई थी। चोरों ने चाबियों से कमरों में लगे ताले खोले।
विज्ञापन
बक्से और सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी चोरी कर ले गए। साथ ही चोर सेफ में रखा लेडीज पर्स और कपड़ों भरा सूटकेस उठाकर भाग गए। सुबह भगवान सिंह को कमरों मे ताले टूटे मिले और सामान बिखरा मिला। उन्होंने पत्नी और पुत्री को आवाज देकर नीचे बुलाया। इसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में सूटकेस व लेडीज पर्स 100 मीटर दूर पहलू के खेत में पुलिस को पड़ा मिला। पुलिस ने सूटकेस और लेडीज पर्स कब्जे में कर लिया।
भगवान सिंह ने बताया कि चोर एक सोने की जंजीर, दो जोड़ी झाले, दो अंगूठी, सोने का एक मांग टीका, चांदी की एक करधनी, दो जोड़ी पायलें, दो चांदी की जंजीरें, दो जोड़ी तोडिय़ां और 30 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। सूटकेस में रखी महंगे कपड़े भी चोर ले गए।
करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।