फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The team found three phase electrical workers checking the house

चेकिंग टीम को बिजली कर्मी के घर तीन फेस मिले

Fri, 14 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 14 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team found three phase electrical workers checking the house
लाइन लॉस और बिजली चोरी रोकने को डोर टू डोर अभियान में टीम को विभागीय कर्मचारी के घर दो किलोवॉट कनेक्शन पर तीन पोलों से तार खिंचे मिले। यह देख टीम के अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन


टीम ने दो फेस के तार उतार कर जब्त कर लिया और कर्मचारी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। फतेहगढ़ फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं की चेकिंग पूरी हो गई है। अब दूसरे फीडर के पोल और ट्रांसफार्मर से संबंधित उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग होगी।
विज्ञापन


डोर टू डोर चेकिंग अभियान के तहत विभागीय कर्मचारियों के यहां सबसे ज्यादा गड़बड़ी मिल रही है। बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान शाम के समय विद्युत निगम के स्टोर में तैनात एक कर्मचारी के घर पर दो किलोवॉट का  कनेक्शन मिला। कर्मचारी ने तीन पोलों से बिजली के तार खींच रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तारों को देखकर टीम के सदस्य हैरान रह गए। टीम ने कर्मचारी को फटकार लगाते हुए दो पोलों से खिंची लाइन को उतरवा दिया। दोबारा तार  खींचने पर विभागीय कार्रवाई के लिए  उच्चाधिकारियों को लिखने की चेतावनी दी। गुरुवार को बिजली चेकिंग अभियान मोहल्ला हाथीखाना में चलाया गया।

टीम के आने की जानकारी मिलते ही कई उपभोक्ताओं ने कटिया उतार ली। जिन उपभोक्ताओं के घरों के अंदर मीटर लगे थे, उन्हें बाहर लगाया गया। खराब मीटरों को बदला गया।


अभियान को देखने के लिए अधिशासी अभियंता नगर सुशील कुमार शर्मा भी पहुंचे। इन्होंने टीम प्रभारी एसडीओ राहुल बाबू कटियार और एसडीओ शैलेन्द्र कटियार को अभियान में तेजी लाने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed