{"_id":"197527567d27d11223058dfc5fab2d2b","slug":"the-target-of-predators-on-migratory-birds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी पक्षियों पर शिकारियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी पक्षियों पर शिकारियों की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। कुठिला झील के प्रवासी पक्षियों पर शिकारियों ने नजर गड़ा दी है। प्रवासी पक्षियों की बाजार में महंगी कीमत मिलने से इनके शिकार की ताक में ज्यादा रहते हैं। विरोध करने पर जान माल की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूसा में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर कुठिला झील है। इस मौसम में नेपाल, मंगोलिया और हिमालय क्षेत्र के पक्षी प्रवास करने कुठिला झील में आए हैं। लेकिन ये पक्षी शिकारियों की गोली का निशाना बन रहे हैं। दूसरा तरीका नशे की गोलियों आटे में मिलाकर पत्ते पर रखकर उतरा देते हैं।
विज्ञापन
आटे की गोलियाें को खाने से पक्षी बेहोश हो जाते हैं और शिकारी इन्हें लेकर चले जाते हैं। बाजार में प्रवासी पक्षियों की महंगी कीमत मिलती है। झील परिसर में ब्रह्मदेव का स्थान है। यहां पुजारी राजेश्वरदास रहते हैं। इनका कहना है कि रोकने पर शिकारी जानमाल की धमकी देते हैं। एक बार दौरे पर आए तत्कालीन डीएम पवन कुमार को इसकी जानकारी दी थी। कोई कार्रवाई न होने से फिर किसी से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन