फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The system of 21 collapsed, all BJP reached the helipad

हेलीपैड पर 21 लोगों की व्यवस्था हुई धराशायी

Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The system of 21 collapsed, all BJP reached the helipad
संकिसा में हेलीपैड पर भाजपा नेताओं से बात करते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
21 की व्यवस्था ध्वस्त, हैलीपैड पर पहुंचे तमाम भाजपाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। संकिसा में हेलीपैड पर 21 भाजपा नेताओं की मौजूदगी की पुलिस व प्रशासन ने मंजूरी दी थी। इस व्यवस्था को धता बताते हुए बड़ी संख्या में भाजपा नेता हेलीपैड पर पहुंच गए। लाइन में खड़े होने की बात कहने पर पूर्व पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारी को खरीखोटी सुनाई। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर देखकर एसपी ने रस्सी लगाकर भाजपा नेताओं को रोका।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार रात हेलीपैड पर 21 भाजपा नेताओं की मौजूदगी ही तय की थी। इसमें जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, फतेहचंद्र वर्मा, हिमांशू गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, सुनील चक, प्रीती महेश्वरी, विजय गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, संदीप शाक्य, प्रदीप सक्सेना, भाष्कर दत्त, अनुराग दुबे, मयंक सिंह बुंदेला, बबिता पाठक, सुभाष वर्मा, लालाराम शाक्य, अरशद मंसूरी, अभय प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन

ये रविवार को 10.30 बजे हेलीपैड पर पहुंच गए। इसके बाद भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सांसद मुकेश राजपूत व उनके भतीजे राहुल सहित कई समर्थक भी अंदर पहुंच गए। भाजपा नेता चित्रा अग्निहोत्री को रोका गया, लेकिन वे भी घुस गईं। अधिकारियों ने सभी भाजपा नेताओं को लाइन में खड़े होने के लिए कहा। इस पर शैलेंद्र सिंह राठौर भड़क गए और बोले कि ‘हमारे मुख्यमंत्री आ रहे हैं हमें मालूम है हमको कैसे खड़ा होना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त राजशेखर व आईजी मोहित अग्रवाल ने भाजपा नेताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र पैंसिया, एसपी अशोक कुमार मीणा हेलीपैड पर पहुंच गए। एसपी ने हेलीकाप्टर उतरते ही भाजपा नेताओं को पीछे करने के लिए रस्सी मंगवाकर सिपाही खड़े कर दिए। मुख्यमंत्री ने उतरने के बाद भाजपा नेताओं से रस्सी के उस ओर से ही अभिवादन स्वीकार कर डीएम व आयुक्त से वार्ता की और कार में बैठकर रवाना हो गए।

फोटो सेशन के मंसूबे पर डीएम ने फेरा पानी
भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी अपने साथ में एक कैमरे वाले को भी फर्रुखाबाद से ले गए थे। मुख्यमंत्री का सुरक्षा में आए पीएसओ ने कैमरा वाले को बाहर निकाल दिया। शिवांग ने कई बार प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जब डीएम पहुंचे तो शिवांग ने उनसे फोटोग्राफर को अनुमति दिए जाने की बात कही लेकिन डीएम सुरक्षा अधिकारियों से वार्ता करने के बाद फोटोग्राफर का प्रवेश प्रतिबंधित बताकर मना कर दिया। इससे भाजपा नेताओं का फोटो सेशन कराने का कार्यक्रम अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed