फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The students arrived while getting wet in the LLB exam

एलएलबी परीक्षा में भीगते हुए पहुंचे परीक्षार्थी

Sat, 08 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The students arrived while getting wet in the LLB exam
कमालगंज के आरपी कालेज केंद्र पर परीक्षा देते एलएलबी के परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से संबद्ध महाविद्यालय के एलएलबी के परीक्षार्थियों को शनिवार को पेपर देने से पूर्व खराब मौसम से दो-चार होना पड़ा। सुबह 10 बजे पहली पाली और दोपहर एक बजे से दूसरी पाली का पेपर शुरू होने से पहले हुई बारिश में कई छात्र भीगते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। कोई मफलर तो कोई शाल से खुद को पानी से बचा रहा था।
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में 10 बजे से एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर व बीए एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा थी। पेपर शुरू होने से पहले ही बारिश होने लगी। यहां 292 पंजीकृत छात्रों में 276 ने पेपर दिया। इसी तरह दूसरी पाली में एक बजे से परीक्षा थी। करीब 12 बजे फिर पानी बरसने लगा।
विज्ञापन

इससे परीक्षार्थी बारिश से बचने को भागते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। भीगने से बचाने के लिए 12:40 के बजाय छात्रों को 12 बजे से ही प्रवेश की अनुमति दे दी गई। शुक्रवार को डीएम के साथ एसपी के कॉलेज निरीक्षण पर आए थे। उनसे एलएलबी परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मी न आने का मामला उठाया गया था, लेकिन शनिवार को न पुलिसकर्मी न ही होमगार्ड कॉलेज पहुंचे।

कमालगंज के आरपी कालेज केंद्र पर बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्रा। संवाद

कमालगंज के आरपी कालेज केंद्र पर बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती छात्रा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed