{"_id":"614630d88ebc3e01e45bd2a2","slug":"the-student-was-murdered-by-strangulation-farrukhabad-news-knp6530050138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोटकर की गई थी छात्रा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला घोटकर की गई थी छात्रा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। महरूपुर खार गांव के पास झाड़ियों में मिली छात्रा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पोस्टमार्टम में उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक रेलवे कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा शहर में कंप्यूटर सीखने आती थी। गुरुवार को नवाबगंज से मैजिक वाहन से शहर आई थी। शहर पहुंचकर उसने पिता से बात की। 4:15 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
शुक्रवार को पिता शहर कोतवाली, मऊदरवाजा व नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए छह घंटे तक भटकता रहा। शाम को नवाबगंज में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई और कुछ देर बाद उसे शव मिलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन
शनिवार को डॉ. सोमेश अग्निहोत्री व डॉ. प्रभात के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दो दिन पहले गला घोटकर हत्या होने की पुष्टि हुई है। नाक, चेहरे व गर्दन पर छह चोटों के निशान मिले हैं। दुुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। नवाबगंज थानाध्यक्ष अंकुश राघव ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल से एक मोबाइल नंबर हाथ लगा है। वह संदिग्ध है। उसके संदर्भ में जांच की जा रही है। छात्रा का चयन पंचायत सहायक के पद पर चयन हो गया था।
रेलवे कर्मचारी ने हत्या करना कबूल किया
एसपी ने एसओजी व सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया है। छात्रा का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। इससे पता चला कि सात दिन में छात्रा से एक रेलवे कर्मचारी की कई बार बातचीत हुई थी। छात्रा के मोबाइल की अंतिम लोकेशन कर्मचारी के आवास के आसपास मिली है। कर्मचारी के साथ छात्रा को देखा भी गया था। एसओजी ने रेलवे कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। सूत्र के मुताबिक रेलवे कर्मचारी ने हत्या कर शव फेंकने की बात कबूल भी कर ली है। पुलिस वारदात में रेलवे कर्मचारी का सहयोग करने वालों की जानकारी कर रही है।
पांच दिन से छात्रा नहीं गई थी कंप्यूटर सेंटर
छात्रा गुुरुवार से पहले पांच दिन से कंप्यूटर सेंटर नहीं जा रही थी। वह प्रतिदिन कंप्यूटर सेंटर पर जाने के लिए घर से निकलती थी। फर्रुखाबाद पहुंचने पर वह रेेलवे कर्मचारी के सरकारी आवास में चली जाती थी।