फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The strike shut down banks 40 million

बैंकों की हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन ठप

Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The strike shut down banks 40 million
आल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल होने के चलते कामकाज ठप रहा। हड़ताल होने से करीब 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। हड़ताल के दौरान आयोजित सभा में इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन




ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की बैंकों में एक दिवसीय हड़ताल रही। रेलवे रोड स्थित बीएस मेंशन परिसर में हुई सभा को संबोधित करते हुए यूपीबीईयू के जिला मंत्री केदार शाह ने कहा कि किसी भी स्थिति में बैंकों में आईबीए का सीपीएस लागू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन



 उपाध्यक्ष राममहेश कुशवाह ने वित्तमंत्री और आईबीए चेयरमैन को ललकारते हुए कहा कि सहयोगी बैंकों में अविलंब सामूहिक वार्ता लागू की जाए। नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू की जा सकती है। जिला मंत्री प्रतीक मिश्र ने कहा कि द्विपक्षीय समझौता के अनुसार सहयोगी बैंक में बढ़ा हुआ आवास ऋण लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 रमाकांत और विजया बैंक के प्रबंधक जयवर्द्घन आदि ने भी विचार रखे। जिला मंत्री ने कहा कि बैंकों की हड़ताल से करीब 40 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर उमेश कुमार दीक्षित, वीके वर्मा, अशोकबाबू, रामऔतार शुक्ल, महेश वैद्य, राजीव चौहान, मुकेश कुमार, मयंक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed