फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The soldier thrashed truck

ट्रक ने फौजी को रौंदा

Wed, 16 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 16 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The soldier thrashed truck

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बाइक से ससुराल जाते समय ट्रक से कुचलकर फौजी की मौत हो गई। फौजी सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन


इटावा के बिरौली गांव का मूल निवासी अनूप राजपूत (28) पुत्र महाराज सिंह कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव पसनिंगपुर में बचपन से अपनी ननिहाल में रहता था। वह अंबाला में फौज में तैनात था।

अनूप की ससुराल थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव कुइंयाबूट में रहने वाले बादाम सिंह के यहां थी। पत्नी सरिता अपने मायके में रह रही थीं। बुधवार की सुबह बाइक से पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल जा रहा था। गोसरपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। कोतवाली पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल लेकर आई, यहां पर मौजूद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गैस सिलेंडर लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक सुदीप कुमार निवासी लतीफपुरा थाना शमसाबाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनूप के दो साल का एक बेटा और नौ दिन की एक बेटी है। अनूप के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed