फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The shuttle bus will run between Nawabganj - Achra

नवाबगंज-अचरा के बीच चलेगी शटल बस

Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
The shuttle bus will run between Nawabganj - Achra
कन्नौज में बोदका फैक्ट्री लगने से आलू किसानों को लाभ होगा। जिले के लोग
विज्ञापन
कन्नौज में जाकर अपना आलू अच्छी कीमत पर बेच सकेंगे। यह बात बुधवार को किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने किसानों से कही। साथ ही उन्होंने किसानों की मांग पर नवाबगं--अचरा के बीच शटल बस सेवा शुरू करने के निर्देश एआरएम को दिए।

ये भी कहा कि बिजली का बकाया बिल पहले जमा करें। उसके बाद ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग करें। बिजली चोरी में पकड़े जाने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। माह के तीसरे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में डीएम ने कहा कि बिजली चोरी अपराध है।

भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने मांग की कि नवाबगंज से अचरा के बीच रोडवेज की शटल बस सेवा शुरू की जाए। डीएम ने एआरएम संजीव चौहान को रोडवेज बस चलाने के निर्देश दिए। सिरौली मानपुर के राजेश ने शिकायत की कि गांव में सफाई नहीं हो रही है। डीएम ने जिला विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह को निर्देश दिए कि वह खुद सिरौली मानपुर गांव जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाएं।

आलू आढ़त एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने आलू निर्यात की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पड़ोसी जिले कन्नौज में बोदका कारखाना लगाने को मंजूरी दे दी है। कारखाना लगते ही आलू की खपत होने लगेगी।

डीएम ने सभी ब्लाकों के बीडीओ को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों के माध्यम से सूखे तालाबों में पानी भरवाएं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन एमएम सिंह ने जल संरक्षण पर सुझाव मांगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल, डीडीओ प्रह्लाद सिंह, डीडी कृषि एके सिंह, नैपाल राम, एमएम सिंह और कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

सरकारी जमीन पर चल रहे पोल्ट्री फार्म
पत्यौंजा के गुड्डू ने गांव में सरकारी जमीन पर पोल्ट्री फार्म चलने की शिकायत की। इन्हाेंने कहा कि पोल्ट्री फार्म के पास ही प्राइमरी स्कूल  है। इससे बच्चे दुर्गंध से परेशान रहते हैं। सिरमौरा बांगर में एक माह में चार बार ट्रांसफार्मर फुं कने की शिकायत व हसनपुर में राजकीय नलकूप की नाली सही कराने की मांग की गई।

प्रगतिशील किसान को सराहा
किसान दिवस में शहर क ी शिवनगर कालोनी में रहने वाले पूर्व प्रधान व प्रगतिशील किसान झब्बू सिंह ने बताया कि उन्हाेंने नगला झौनी में 40 बीघा खेत में  आलू बोया है। आलू की बेल की लंबाई 5 फीट के करीब है। आलू का साइज सामान्य से काफी बड़ा है। खेत में घूरा के अलावा खादें भी डाली थीं। इस पर सभी ने हैरत जताई।

डीएम ने झब्ब्ूा सिंह की सराहना की। उन्हाेंने झब्बू सिंह से तकनीकी पूछी, इसके अलावा आलू विकास अधिकारी से फसल देखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed