{"_id":"745668b1397786003f81042e4956df56","slug":"the-rise-in-water-level-of-the-ganges-ghats-filled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों में भरा पानी
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटों पर बने घाटों में पानी भर गया है। किनारे लगी पाहलेज की फसल में जल घुसने से नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
दो दिनों से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। गंगा में पानी बढ़ने से समीप बने घाटों में पानी घुस गया है। घाटों पर पानी भरने से गंगा पुत्रों ने अपने तख्त पीछे कर लिए हैं।
वहीं दूसरी ओर गंगा किनारे लगाई गई पाहलेज की फसल में पानी घुसने से नुकसान होने की आशंका है। किसान महफूज हुसैन ने बताया कि ज्यादा पानी भरने से फसल सड़ जाएगी।
विज्ञापन