फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The revenue collection by villagers surrounded Amin

राजस्व वसूलने गए अमीन को ग्रामीणों ने घेरा

Thu, 16 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 16 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The revenue collection by villagers surrounded Amin

विकास खंड क्षेत्र के गांव कनकौली में राजस्व वसूली

विज्ञापन
करने गए अमीन और सहायक अमीन को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी फसल बर्बाद हो गई है और वह लोग वसूली करने चले आए। अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने दोनों लोगों को छोड़ा।

गांव कनकौली में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे अमीन जितेंद्र कुमार और सहायक अमीन विनोद कुमार ग्रामीणों से राजस्व की वसूली करने पहुंचे। यह जानकारी मिलते ही आक्रोशित किसानों ने उन्हें घेर लिया।

किसानों का कहना था कि बरसात और ओलावृष्टि से उन लोगों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। जिला प्रशासन से मुआवजा कुछ मिला नहीं और राजस्वकर्मी वसूली करने चले आए।

इस पर अमीन जितेंद्र कुमार ने किसानों से कहा कि वे लोग तो नौकर हैं। अफसरों के आदेश पर आए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मोबाइल पर किसानों की बात करवाई। अफसरों के आश्वासन के बाद किसानों ने अमीन और सहायक अमीन को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed