{"_id":"a6493a7f2b47f55da7d4736cf2460a1c","slug":"the-polling-parties-entered-booths-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। चौथे चरण के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों का चुनाव कराने के लिए मंगलवार को मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज से 338 पोलिंग पार्टियां अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं। देर रात तक इन पोलिंग पार्टियोें एवं पुलिस बल ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर डेरा डाल दिया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के कारण मोहम्मदाबाद ताजपुर मार्ग पर दिन भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 340 बूथ हैं। सिनौड़ा पृथ्वी ग्राम सभा में प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी निर्विरोध होने के कारण 338 बूथों पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। चुनाव संबंधी प्रपत्र और मतपेटियों को प्राप्त करने में मतदान कर्मियों को दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण समेत अन्य अधिकारियों ने रवानगी स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। शाम तक पोलिंग पार्टियों की रवानागी का सिलसिला जारी रहा। पोलिंग पार्टियों ने देर रात तक मतदान केंद्र पर पहुंच कर डेरा जमा लिया।
इस दौरान एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह यादव, बीडीओ अमित कुमार त्रिवेदी, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, आरओ विपिन कुमार पचौरिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पोलिंग पार्टियों के जाने के कारण मोहम्मदाबाद - ताजपुर मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।