फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The policeman and the constable, who had caught the warranty, ran and beat him

वारंटी को पकड़ने गए दरोगा व सिपाही पर हमला, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 12 Nov 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
The policeman and the constable, who had caught the warranty, ran and beat him
गांव दनियापुर हीरामन में अवैध शस्त्र के मुकदमे में वारंटी को पकड़ने गए दरोगा व सिपाही पर परिजनों व खेत में धान काट रहे ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दरांती से हमले में दरोगा घायल हो गए।
विज्ञापन

सिपाही भी जख्मी हो गया। वारंटी को परिजन पुलिस से छुड़ा ले गए। दरोगा व सिपाही ने किसी तरह भागकर जान बचाई। दोनों का मेडिकल कराया गया। दरोगा की तहरीर पर नौ नामजद व तीन अज्ञात महिलाओं पर जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने की बबना चौकी के प्रभारी इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार सोमवार रात सिपाही बंटू कुमार के साथ आईजी जोन के अभियान के तहत अवैध शस्त्र के मुकदमे में वारंटी अजय पाल निवासी गांव दनियापुर हीरामन की तलाश में गांव पहुंचे। अजय के घर जाने पर पता चला कि वह खेत में अपने पुत्रों के साथ धान काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों खेत पहुंचे और धान की कटाई कर रहे अजय पाल को पकड़कर ले जाने लगे। खेत के दूसरे छोर पर काम करे रहे उसके पुत्रों नरसिंह, गौरव, हरिओम, आशुतोष व घर की महिलाओं को इसकी जानकारी हुई। यह लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और अजय को पकड़े जाने पर विरोध जताने लगे।
दरोगा राजेश कुमार ने उसे छोड़ने से मना कर दिया। इस पर इन लोगों व खेत पर काम कर रहे अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। दरोगा व सिपाही बचने को भागे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिलाओं ने दरोगा व सिपाही पर दरांती से हमला कर दिया। दरांती दरोगा राजेश के हाथ में लगी। इससे वह लहूलुहान हो गए।
वारंटी अजय पाल को परिजनों ने छुड़वा लिया। दरोगा व सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी पर थाने से फोर्स भी पहुंचा। तब तक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।
दरोगा राजेश कुमार व सिपाही बंटू कुमार का मेडिकल कराया गया। दरोगा ने वारंटी अजय पाल, उसके पुत्रों नरसिंह, गौरव, हरिओम, आशुतोष समेत ग्रामीण रामपाल, हरिपाल, रामराज, देव सिंह, सोनू तथा तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गालीगलौज मारपीट, जान से मारने की नीयत से दरांती से हमला व सरकारी कार्य में बाधा डालकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़वा लेने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

थाने गए एएसपी को घटना की नहीं दी जानकारी
मंगलवार दोपहर को एएसपी त्रिभुवन सिंह गांव सलेमपुर में हुई दहेज हत्या के मामले में जानकारी करने गए थे। उनको दरोगा व सिपाही पर हुए हमले के बारे में जानकारी तक नहीं दी गई। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने उनको इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। इस लापरवाही पर जांच कर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed