फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The poet conference Farrukhabad youth festival

फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत कवि सम्मेलन

Sat, 17 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The poet conference Farrukhabad youth festival
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत हुए कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी-अपनी
विज्ञापन
रचनाएं सुनाईं। इस दौरान गीत भी सुनाए गए। स्टेट बैंक रोड स्थित डा. ओपी सभागार में आयोजित कवि गोष्ठी का शुभारंभ इटावा से आए कवि आशीष बाथम ने सरस्वती वंदना से किया। शिवओम अंबर ने रचना सुनाई, जन्म लेती है अलकनंदा गजल की, दर्द का कोई हिमालय गल रहा

है। संचालन कर रहे डा. कृष्णकांत अक्षर ने पानी-पानी कर दे कठोर चट्टानों को भी, पानी में आग लगाए जवानी उसको कहते हैं रचना सुनाई। इसके अलावा अनिल मिश्र, स्मृति अग्निहोत्री, भारती मिश्रा, प्रीती तिवारी, ब्रजकिशोर सिंह किशोर, उपकार मणि उपकार, रामअवतार शर्मा, कौशलेंद्र, निमिष टंडन, महेंद्र तिवारी और राजेश हजेला ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिस्वरूप अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर डा. कार्तिकेय राठौर, अमर सक्सेना, उत्तम कुमार, मनोज कुमार, सच्चिदानंद मिश्र, वीरेंद्र त्रिपाठी और सुरेंद्र सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed