{"_id":"695584be84da9dffcc035825","slug":"the-plumbers-body-was-found-lying-in-a-ditch-under-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-135125-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में खड्ड में पड़ा मिला प्लंबर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में खड्ड में पड़ा मिला प्लंबर का शव
Thu, 01 Jan 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो-4 मुनेश राजपूत। फाइल फोटो
- फोटो : samvad
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर जागीर के पास बुधवार सुबह महिलाओं ने खड्ड में एक युवक का शव पड़ा देखा। वहीं, उसकी बाइक भी पड़ी थी। महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी सोनेलाल राजपूत का 35 वर्षीय पुत्र मुनेश राजपूत प्लंबर था। वह मंगलवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचा। परिजन ने उसकी काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
मुनेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी मीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तीन बच्चे, निखिल (10) ओमवीर (8) और सलोनी (5) हैं। एसएसआई सुरजीत सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक एम एम चतुर्वेदी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।