फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The picket ended Shicshamitron

शिक्षामित्रों का धरना समाप्त

Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The picket ended Shicshamitron

फर्रुखाबाद। वेतन और एरियर का भुगतान न होने से खफा शिक्षक पदों पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों का धरना बुधवार को प्रभारी बीएसए के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रभारी बीएसए ने बीईओ को तीन दिन मेें वेतन और एरियर बिल तैयार कर उपलब्ध कराए जाने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन


शिक्षक पदों पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों का वेतन और एरियर का भुगतान बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश के बावजूद नहीं हुआ। इससे नाराज शिक्षामित्रों ने मंगलवार से बीएसए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। बुधवार को प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों की चार सूत्री मांगों को स्वीकार करते सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वेतन और एरियर भुगतान के लिए तीन दिन मेें बिल तैयार कर कार्यालय में भेजने का आदेश दिया है। इसके अलावा जो शिक्षामित्र शिक्षक पदों पर समायोजित नहीं हुए हैं, इनको मानदेय भुगतान की प्रक्रिया अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सत्यापन रिपोर्ट आने वाले 222 शिक्षामित्रों को वेतन देेने के लिए सूची जारी कर दी गई है। बीएसए के आश्वासन पर शिक्षामित्रों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। संयुक्त मोर्चा के अनुराग पांडेय, ऋषीपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर समय से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह दोबारा से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


इस अवसर पर रवीश बाबू, धर्मेश यादव, पुरुषोत्तम सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव, विकास कुमार, डेजी गंगवार, सुषमा सिसोदिया, शैलेन्द्र सिंह, अलकेंद्र सिंह राठौर, विंटू शर्मा, संजीव सोमवंशी, रमेश यादव, आशुतोष समेत कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed