फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The organically grown sugar mill workers

चीनी मिल कर्मियों ने किया बवाल

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The organically grown sugar mill workers
मिल गेट पर नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : amarujala
चीनी मिल में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की जानकारी होने पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने मिल में काम बंद कर गेट पर बवाल शुरू कर दिया। साक्षात्कार में शामिल होने आए युवकों को खदेड़ दिया। बवाल की जानकारी मिलने पर सीओ मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई।
दि किसान सहकारी चीनी मिल में सोमवार सुबह  फिटर, वायरमैन, वाटरमैन, आपरेटर, फायरमैन, पैनमैन सहायक और फीड पंप आपरेटर आदि पदों के लिए साक्षात्कार होने थे। कुछ आवेदन मिल पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलते ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


नाराज कर्मियों ने मिल का कामकाज ठप कर हंगामा शुरू कर दिया। इससे अफरा- तफरी मच गई। कर्मचारी हंगामा करते हुए मिल से बाहर निकल आए और मिल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों का कहना था कि वे 15-20 साल से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में नई भर्ती के बजाय उन्हें नियमित किया जाए। बवाल की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी अजीत कुमार, सीओ नरेश कुमार आसपास के आधा दर्जन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मिल जीएम अरुण निगम एवं साक्षात्कार लेने आए फेडरेशन के जीएम एटी एनके यादव से बातचीत की। कर्मचारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए।

इस पर जीएम ने गैर हाजिर करने की चेतावनी दी। फिर भी हंगामा होता रहा। इसके बाद एमडी से बात होने के बाद जीएम ने भरोसा दिया कि 10 से 15 साल नियमित काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान पर रखा जाएगा। इस पर कर्मचारी शांत हुए।


जीएम ने बताया कि जिन नए कर्मचारियों को 144 रुपए के हिसाब से भुगतान हो रहा है उनके बीस रुपए बढ़ाकर 164 रुपये व 168 वालों का 174 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के यहां भेजा जाएगा। वहीं पुराने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन के लिए एमडी के यहां प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed