फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The National Educational Association of the district and block dissolve executive

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी भंग

Sun, 03 Jan 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The National Educational Association of the district and block dissolve executive

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की रविवार को हुई बैठक में जिला एवं ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। नवीन कार्यकारिणी का गठन एक माह में कराया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों के उत्पीड़न की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।

विज्ञापन


संगठन कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष व कानपुर मंडल मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षण कार्य कराने का दायित्व शिक्षकों का है। इसमेें अधिकारियों को भी सहयोग करना चाहिए। भय से कोई भी काम नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


जिले के एबीआरसी व बीआरसी का चयन स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाना है। लेकिन वह स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं। इसको बंद किया जाए। लेखा विभाग की मनमानी के कारण शिक्षकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसकी मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को ग्यारहवीं शरीफ का अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जाएगी। मांग की कि शासन ने संबद्धीकरण समाप्त कर दिया है। फिर भी कई शिक्षकों का संबद्धीकरणचल रहा है। इसको समाप्त कर शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजा जाए। एमडीएम धनराशि शीघ्र स्कूलोें में भिजवाई जाए।


बैठक में हेम नारायण पांडेय को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। इस दौरान नरेश चंद्र द्विवेदी, पीआर कश्यप, नरेंद्र पाल सिंह, सुखदेव दीक्षित, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार, संतोष कुमार, चमन शुक्ला, दयाशंकर मिश्र, आशीष सक्सेना, राहुल कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed