{"_id":"67def65a9b3b666dfc0cd7f8","slug":"the-municipal-board-approved-development-works-worth-rs-4950-crore-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105681-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पालिका बोर्ड ने 49.50 करोड़ के विकास कार्यों पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पालिका बोर्ड ने 49.50 करोड़ के विकास कार्यों पर लगाई मुहर
Sat, 22 Mar 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करतीं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल।
- फोटो : नगरपालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करतीं पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल।
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद सभागार में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 49.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। यह रकम सड़क, नाला, भवन, प्रकाश और जलकल पर खर्च की जाएगी। स्टेडियम से जिला जेल तक सुंदरीकरण व घर-घर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
शनिवार शाम करीब सवा तीन बजे पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। पिछली बैठक की पुष्टि के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के विकास कार्यों को लेखाकार शरद बाजपेई ने पढ़कर सुनाया। सड़क, नाला, भवन निर्माण पर 27.50 करोड़ रुपये, प्रकाश व जलकल व्यवस्था पर 22 करोड़ रुपये खर्च करने के सभी प्रस्ताव बताए गए। इन प्रस्तावों को बैठक में मौजूद सभासदों ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की।
फतेहगढ़ स्टेडियम से जिला जेल तक सड़क किनारे लाइटिंग, बेंचें लगाने, नेकपुर पुल के सुंदरीकरण और घर-घर कूड़ा उठाने का प्रस्ताव पास किया गया। बोर्ड की बैठक में कर्मियों की पेंशन, वेतन, अन्य देयों पर 86.53 करोड़ रुपये की व्यवस्था पर मुहर लगाई गई। बोर्ड ने कुल 136.03 करोड़ रुपये के बजट पर स्वीकृति प्रदान की। बैठक में दो-तीन को छोड़ अन्य सभी सभासद, ईओ विनोद कुमार, कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र मिश्रा, प्रभारी विजय वर्मा आदि कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
वेतन, पेंशन पर पालिका खर्च करेगी 86.53 करोड़ रुपये
नगर पालिका परिषद वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन, पेंशन, कर्मियों की देयताओं एवं जरूरी सेवाओं पर खर्च करेगी। इन सभी मदों एक साल में 86.53 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बोर्ड की बैठक में इस रकम को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
-- -- -- --
पति संग हो रहा अन्याय, बोर्ड होगा जिम्मेदार
सभासद अनीता कनौजिया ने कहा कि उनके पति लिपिक नवनीत कनौजिया की नौ माह पहले एक मामले में जमानत हो चुकी है। मगर अभी तक उनकी बहाली नहीं की गई। जबकि उन्हीं धाराओं में जेल से जमानत पर छूटे एक अन्य कर्मचारी को बहाल किया जा चुका है। उनके पति के संग अन्याय हो रहा है। यदि किसी तरह की अनहोनी होती है, तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार होगा। इस पर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि उन्हें आधा वेतन दिया जा रहा है। यह प्रकरण बोर्ड का नहीं है। जो बात कहनी है, वह व्यक्तिगत मिलकर कहें।