फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The message of safe walking on the street

सड़क पर सुरक्षित चलने का संदेश

Tue, 13 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The message of safe walking on the street
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने पैदल
विज्ञापन
मार्च का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। उधर, जीजीआईसी में नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूक किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के पदाधिकारी मंगलवार को टाउनहाल पर एकत्र हुए। यहां से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पैदल मार्च यात्रा का

शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम दिनेशचंद्र मिश्र ने किया। यात्रा तिकोना चौकी, त्रिपोलिया चौक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, लालसराय, लालदरवाजा से होते हुई रोडवेज बसअड्डे पहुंची। यात्रा के दौरान लोग राहगीरों को सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रमला राठौर, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र शाक्य, मुकेश चौरसिया,

सुजाता सिंह, सुमन दयाल, आशाराम शाक्य, सुनीला गुप्ता, मंजू सिंह, गुड्डी, जैतून सक्सेना, सुधीर मिश्रा, उत्तर कुमार मिश्र, मयंक राजपूत, पृथ्वीनरायन, अंकुर वर्मा, जयवीर सिंह यादव, सुधांशु शुक्ल, मशकूर अंसारी और शान मोहम्मद आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में मंगलवार को 26 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य पर छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक किए।

जूनियर वर्ग की छात्राएं प्रियंका पांडेय, सुरभि गुप्ता, प्रतिक्षा तिवारी, स्वेच्छा पांडेय, सलोनी व आन्या ने सड़क पर पत्थर पड़े होने से दुघर्टनाएं होने की आशंका रहती है। इस पर नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि सड़क पर पत्थर नहीं डालने चाहिए। सीनियर वर्ग में छात्रा सना, श्वेता, रंजना वर्मा, शोभा प्रभाकर, शीतल, सीमा देवी, रेनू कुमारी, तान्या, सलोनी,

स्वीटी कुमारी, पुजिन्दर कौर, आशा यादव, शालू राजपूत, सुमन राजपूत ने मार्ग दुघर्टना पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। इसके माध्यम से बिना हेलमेट और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान अतिरिक्त एसडीएम दिनेश मिश्रा, बीएसए योगराज सिंह, पीटीओ प्रेमपाल गौतम, प्रधानाचार्या मीना यादव, रामकृष्ण राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed