फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The meeting passed a resolution in the municipality

नगर पालिका की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Mon, 11 Jan 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The meeting passed a resolution in the municipality

फर्रुखाबाद। नगर पालिका सदन की सोमवार को हुई बैठक में बगैर अड़चन के विकास के प्रस्तावों पर मोहर लग गई। बैठक में प्रकाश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग के लिए साजो-सामान खरीदने के लिए हरी झंडी दी गई। इसके अलावा शहर की गतिविधियों की निगरानी के लिए मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।

विज्ञापन


सोमवार देर सायं पालिका सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रस्तुत निर्माण संबंधी सभी प्रस्ताव स्वीकार कर लिए गए। प्रस्ताव संख्या 322 में संशोधन कर ठेके पर रखे गए मजदूर की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 259 रुपये रखी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेश भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के प्रस्ताव पर सभासदों के बीच बहस हुई। पदेन सदस्य एमएलसी मनोज अग्रवाल ने 442 रिक्शों की खरीददारी और इतने ही कर्मचारियों की ठेके पर तैनाती का प्रस्ताव रखा लेकिन फिलहाल 50 रिक्शे और इतने ही कर्मचारी ठेके पर रखने की सहमति बन गई। इसके तहत अब बावर्दी सफाई कर्मचारी डोर टू डोर सीटी या घंटी बजाकर कूड़ा इकट्ठा करेंगे। सभासद असलम अंसारी ने वार्ड स्तर पर सफाई गोष्ठियां करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे सभी सदस्यों ने मान लिया। सफाई व्यवस्था, मच्छरों के प्रकोप से छुटकारा और आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए काऊ कैचर आदि उपकरण की खरीददारी को भी मंजूरी दी गई। बैठक में सर्वाधिक धनराशि प्रकाश व्यवस्था पर खर्च करने के प्रस्तावों पर सदन ने सर्वसम्मति से हामी भर दी। इस बार वर्ष 2012 के स्वकर प्रणाली के प्रस्ताव को हाउस टैक्स दरों में संशोधन के साथ पारित कर दिया गया।


शहर की निगरानी के लिए 50 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। सभासद असलम अंसारी, राकेश गंगवार, रामजी मिश्र, रवीश द्विवेदी, धर्मेंद्र कनौजिया और रमला राठौर ने विकास कार्यों संबंधी सुझाव दिए, जो सदन में मंजूर कर लिए गए। संचालन कार्यालय अधीक्षक जितेंद्र मिश्र ने किया। बैठक में सभासद संतराम, रचिता कटियार, फरीदा ताहिर, रजिया अंसारी, रन्नो देवी, मनोज कुशवाहा, ऋषि तिवारी, महेंद्र कुमार के अलावा अधिशासी अधिकारी पीके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता फरहत अली, एई अमित शर्मा, सुहेल अली, श्यामबाबू और अजहर अली खां आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed