फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The market was cold, I wore silence

बाजार को भी लगी ठंड, पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 20 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
The market was cold, I wore silence

फर्रुखाबाद। कोहरे की चादर से बुधवार को दिन भर सूर्य देवता ढके रहे। ठिठुरन के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अलाव तापते रहे। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड में भी यात्रियों की संख्या कम रही। सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

विज्ञापन


चार-पांच दिन से पड़ रही सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को बदरी के चलते सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सुबह करीब 8.30 बजे एकाएक तेज कोहरा गिरने लगा। सर्दी बढ़ने से बाजार में दुकानें देर से खुलीं। ग्राहक भी दुकानों से नदारद रहे।
विज्ञापन


इससे नेहरू रोड, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक और रेलवे रोड आदि बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर करीब 12.15 बजे कुछ देर के लिए सूरज देवता ने दर्शन दिए। इसके बाद शाम तक सूरज देवता कोहरे की ओट में ही छिपे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के तीन दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बावजूद कहीं-कहीं पब्लिक स्कूल खुले। इसके चलते बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए।

सर्दी से लकड़ी के कोयले, कंडा और लकड़ी की डिमांड बढ़ गई। कोतवाली के पास लकड़ी का कोयला बेचने वाले नसीमुद्दीन ने बताया कि तीन-चार दिन से कोयले की डिमांड बढ़ी है। कोयले के दाम भी बढ़े हैं। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद और रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। प्लेटफार्म पर यात्री पन्नी आदि जलाकर अलाव तापते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed