फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The main routes are going LED

मुख्य मार्गों पर लगेंगी एलईडी

Sat, 11 Jul 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
The main routes are going LED
फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों के मुख्यमार्ग जल्द ही एलईडी की रोशनी
विज्ञापन
से जगमगाएंगे। नगर पालिका प्रशासन की ओर से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ के मुख्यमार्गों पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से एलईडी बल्ब लगेंगे। गुरगांव देवी मंदिर से कलेक्ट्रेट मार्ग तक प्राथमिकता के आधार पर एलईडी लगेंगी। साजोसामान खरीदे जाने की मंजूरी भी जिलाधिकारी ने दे दी है।

सदर पालिका प्रशासन की पेयजल व्यवस्था पहले से ही हाईटेक तरीके से चल रही है। इसके तहत शहर में लगे 40 नलकूप आटोमाइजेशन सिस्टम के तहत संचालित किए जा रहे हैं। अब पालिका ने शहर की प्रकाश व्यवस्था को भी हाईटेक करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलते फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों के मुख्यमार्गों पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से एलईडी लगाई जाएंगी। पिछड़ा वर्ग अनुदान निधि से एलईडी खरीदने का खाका नगर पालिका प्रशासन ने तैयार

कर लिया। इस पर जिलाधिकारी ने मोहर भी लगा दी है। जल्द ही एलईडी खरीदने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। गुरगांव देवी मंदिर से फतेहगढ़ जिला जेल तक प्राथमिकता के आधार पर करीब 300 एलईडी लगेंगी। इसके अलावा मुख्य चौराहों पर लगे हाईमास्ट के लिए 100 एलईडी खरीदकर लगाई जाएंगी। मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर एलईडी लगने से बिजली की बचत भी होगी। इसके साथ ही रोशनी भी भरपूर मिलेगी।

वर्जन
पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि से एलईडी की खरीद करवाई जाएगी। करीब 400 एलईडी खरीदी जाएंगी। गुरगांव देवी मंदिर फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ जिला जेल मुख्यमार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर एलईडी लगवाई जाएंगी। एलईडी खरीदे जाने की मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही खरीद करवाकर मुख्यमार्गों पर एलईडी लगवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्यमार्गों पर

एलईडी लगने से बिजली की भी बचत होगी और रोशनी भी भरपूर मिलेगी।
वत्सला अग्रवाल,पालिकाध्यक्ष, सदर पालिका
 
फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ के प्रकाश बिंदु
कुल प्रकाश बिंदु-8000
सीएफएल-4100
70 वाट सोडियम-2500
250 वाट सोडियम-1200
हाईमास्ट बिंदु-265
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed