फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The leads were not abducted Kundpura Gyalal

कुंडपुरा से अपह्रत गयालाल का नहीं लगा सुराग

Thu, 14 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The leads were not abducted Kundpura Gyalal
कटरी में कांबिंग करते पुलिसकर्मी व परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंडपुरा में बुधवार सुबह 9 बजे गयालाल को गांव के ही बलवीर उर्फ कल्लू ने अगवा कर लिया और गांव वालों के समक्ष उसके सिर में एक टकोरा मार उसे घसीटते हुए कटरी की ओर ले गए। घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट गयालाल के भतीजे बबलू ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। कमालगंज और हरदोई पुलिस अरवल थाना क्षेत्र की कटरी में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन


कांबिंग कर रहे कमालगंज के थानाध्यक्ष अजय चौहान का कहना है कि एक जगह कटरी में भारी मात्रा में खून पड़ा मिला लेकिन अपहरणकर्ता कल्लू और अपह्रत गयालाल का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि गयालाल की हत्या करके शव गायब कर दिया हो लेकिन जब तक अपहरणकर्ता या गयालाल मिल नहीं जाते, तब तक कुछ कह पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को जिस समय घटना हुई, उस समय आरोपी कल्लू के दरवाजे पर घोड़ा व अन्य जानवर बंधे थे। उनके परिजन भी घर पर मौजूद थे। लेकिन रातों रात घोड़ा समेत सभी जानवर और परिवारीजन गांव से पलायन कर गए हैं। अब आरोपी कल्लू और अन्य के घर ताले लटक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी और थाना कमालगंज पुलिस, अरवल थाना क्षेत्र की पुलिस लगातार कल्लू व अन्य नामजद लोगों की रिश्तेदारियों में छापे मार रही है लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed