फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The last day of the year came in the fog

कोहरे में लिपटकर आया साल का आखिरी दिन

Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The last day of the year came in the fog

फर्रुखाबाद। वर्ष 2015 का आखिरी दिन कोहरे की चादर से लिपटा हुआ आया। भीषण कोहरा पड़ने से तड़के वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर को धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


दिसंबर महीना पूरा गुजर गया लेकिन सर्दी ने कड़े तेवर नहीं दिखाए। एक भी दिन कोहरा भी नहीं पड़ा। साल के आखिरी दिन गुरुवार भीषण कोहरे की चादर लपेटे आया।

फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग और पांचालघाट-फर्रुखाबाद मार्ग पर चलने वाले वाहन फॉग लाइटें जलाकर काफी धीमी गति से चलते हुए नजर आए। कोहरा पड़ने से सर्दी अचानक बढ़ गई। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाने को मजबूर हुए। कई ट्रेनें लेट आईं। रोडवेज बसअड्डा में खुले में यात्री कंबल और शाल ओढ़े दुबके नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed