{"_id":"954bee25a8094339c9a4c8a2d4245fe5","slug":"the-knock-on-diwali-by-new-potatoes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर नए आलू ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर नए आलू ने दी दस्तक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दीपावली से पहले आलू की नई फसल ने दस्तक दे दी है। अगैती आलू के रेट सोमवार को 3000 रुपये क्विंटल खुले थे। मंगलवार को 500 रुपये क्विंटल दाम टूट गए हैं। इससे किसान मायूस होने लगे हैं। पुराने आलू का रेट 800 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल है।
नया आलू मंगलवार को 2500 रुपये क्विंटल की दर से बिका। एक ही दिन में दामों में बड़ी गिरावट से किसानों के चेहरों से रौनक गायब होने लगी है। अगैती आलू की आवक में इजाफा होने से किसानों को भाव और नीचे उतरने का डर सताने लगा है।
वहीं, पुराने आलू ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को पुखराज के रेट 800 रुपये क्विंटल रहे। 3797 प्रजाति का आलू 1000 रुपये और चिपसोना प्रजाति का आलू 1100 रुपये क्विंटल बिका। फुटकर में नया आलू 30 रुपये और पुराना आलू 14 से 16 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि पुराना आलू विदाई की ओर है। करीब 10 हजार क्विंटल पुराना आलू बचा है। पंचायत चुनाव में आलू की खपत बढ़ेगी। इससे नए और पुराने आलू के दाम ज्यादा नहीं गिरेंगे।
18 नवंबर को मंडी में हवन पूजन
सातनपुर मंडी आलू की नई फसल के लिए तैयार हो रही है। मंडी में 18 नवंबर को को सुबह 9 बजे मंदिर में पूजन होगा। इसके बाद 9.30 बजे मजार पर चादर चढ़ाई जाएगी। सुबह 10 बजे से हवन होगा। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि इस मौके पर बुजुर्ग आढ़तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।