फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The knock of monsoon, the drains running out

मानसून की दस्तक, कागजों में साफ हो रहे नाले

Sun, 13 Jun 2021 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The knock of monsoon, the drains running out
मानसून की दस्तक, बजबजा रहे नाले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन अभी तक नगर पालिका ने नालों की तलीझाड़ सफाई नहीं कराई है। पिछले महीने नाला सफाई अभियान शुरू तो किया गया था लेकिन चंद दिन में ही बंद हो गया। उसके बाद कागजों पर सफाई अभियान चलाया गया। जिन नालों की सफाई होने का दावा किया जा रहा है वह सिल्ट से भरे हैं।
नौलक्खा के एक बड़े नाले में सूखी मिट्टी भरी है। नाले की सफाई न होने से बरसात में जलभराव की आशंका से नौलक्खा के लोग परेशान हैं।
नौलक्खा के एजाज ने कहा कि कभी भी नाले की सफाई नही होती है। मुख्य नाला ओवरफ्लो होने पर दूसरे नाले से पानी जाता है। नाले की ऊपरी परत की मिट्टी सूख जाती है और नीचे कीचड़ रहता है।
विज्ञापन

मोहल्ले के सलमान ने कहा कि कई घरों में गंदा पानी भर जाता है। नाले का कीचड़ साफ करने में दो-दो घंटे लगते हैं। जलभराव होने से लोगों को छतों पर खाना पकाना पड़ता है। समस्या कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ताफ ने कहा कि 20 मकानों में भूतल के कमरे गंदे पानी से लबालब हो जाते हैं। इस बार पानी अधिक बरसात की संभावना जताई जा रही है। बच्चों और महिलाओं को घरों में कैद होना पड़ता है।

मुनीश ने बताया कि कई वर्ष से नाले की तलीझाड़ सफाई नहीं हुई। आगे नाला कच्चा होने की वजह से पानी की निकासी तेजी से नहीं होती। नगर पालिका को नाला पक्का करना चाहिए।
‘नाला सफाई लगातार चल रही है। अभी भी लालगेट पर काम हो रहा है। नौलक्खा के नाले को वह खुद देखेंगे। हर हाल में उसे साफ करवा दिया जाएगा।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed