फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The killing of two youths sensation

दो युवकों की हत्या से सनसनी

Fri, 20 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The killing of two youths sensation
जिले में दो युवकों की हत्या कर लाश भेजे जाने से सनसनी फैल गई है। एक युवक
विज्ञापन
की गला रेत कर हत्या कर दी गई तो दूसरे की गोली मार कर। पुलिस दोनों मामले में सुराग लगाने की कोशिश में जुटी है।

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्यौरखास में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके से पुलिस ने एक सरिया और बेल्ट बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने खून व मिट्टी जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर सीओ कायमगंज समेत कंपिल थाना और कायमगंज कोतवाली पुलिस भी पहुंची।

गांव त्यौरखास के ग्रामीण शुक्रवार सुबह शौच करने खेतों की ओर गए थे। ग्रामीणों को अरविंद दुबे के खेत में गांव के ही अरविंद यादव (22)पुत्र श्यामलाल यादव का शव पड़ा मिला।  सूचना मिलने पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून व मिट्टी का सेंपल भरा। पुलिस को शव पड़े होने के स्थान से कुछ दूरी पर खेत में एक सरिया और बेल्ट मिली। पुलिस ने सरिया और बेल्ट कब्जे में ले ली। अरविंद यादव का गला रेता हुआ था। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।

मृतक के भाई गोपीचंद्र ने बताया कि बुधवार शाम करीब 8.30 बजे भाई अरविंद गांव में होने वाली रामलीला देखने की बात कहकर घर से निकला था। गुरुवार सुबह जब भाई कमरे में नहीं मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार को ग्रामीणों ने भाई अरविंद के शव मिलने की सूचना दी। गोपीचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि अरविंद की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी राजेश कृष्ण का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की संभावना है। इसको लेकर जांच कराई जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

मृतक अरविंद यादव की शादी 12 साल पहले शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर से हुई थी। 10 साल पहले पत्नी अरविंद को छोड़कर चली गई थी। अरविंद के कोई बच्चा भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अरविंद घर के जानवर चराने रोजाना खेतों की ओर जाता था। अरविंद की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।


शमसाबाद में अज्ञात युवक की गोली मार कर हत्या कर शव खेत के सामने फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलने पर नवाबगंज और शमसाबाद पुलिस के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया।  सीओ ने मौके पर पहुंच कर  जांच की और सीमा विवाद समाप्त कर  मामले की रिपोर्ट शमसाबाद में दर्ज कराई।

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी हाकिम सिंह का खेत गांव अद्दूपुर में है। गुरुवार की रात  अज्ञात एक युवक (35) की गोली मार कर हत्या करने के बाद शव को हाकिम सिंह के खेत के सामने फेंक दिया गया। शुक्रवार की तड़के कुछ ग्रामीण जब उधर से निकले तो शव को देखकर भाग निकले।

इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गांव में जाकर दी। सूचना मिलने पर प्रधान गिरीशचंद्र मौके पर  पहुंचे। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां पर काफी भीड़ लग गई। शमसाबाद एसओ कुलदीप दीक्षित और एसओ नवाबगंज मोहम्मद मुस्लिम मौके पर पहुंचे। दोनों में काफी देर तक सीमा विवाद बना रहा।

सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार ने मौके पर जाकर जांच की और इसके बाद एसओ शमसाबाद से रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।एसओ ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कन्हैया बीड़ी का बंडल बरामद किया। एसओ शमसाबाद कुलदीप दीक्षित ने बताया कि युवक सफेद शर्ट, नीला पेंट पहने हुए था।

उसके कलर पर सरदार टेलर्स बिल्हौर कानपुर लिखा था। उसके पेंट खुली हुई थी। जबकि बेल्ट टूटी थी। एक पर्ची मिली जिसमें कुछ नाम लिखें हुए थे। पास में ही गिरीशचंद्र के खेत में खून पड़ा हुआ था। नंगे पैर था। चप्पल या फिर जूतें नहीं पहने था। उसकी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिले। गिरीशचंद्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। फिगरप्रिंट टीम ने मौके पर जाकर नमूने लिए।

अज्ञात युवक के शरीर पर गोली का निशान होने के कारण शव को लोहिया अस्पताल एक्सरे के लिए भेजा गया। उधर, एसपी राजेश कृष्ण ने बताया कि पुलिस की टीम को बिल्हौर भेजा गया है। युवक को कही से लाकर मारा गया है। स्वाट टीम को भी इसके खुलासे के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed