{"_id":"7a2a02c614e377a0e548a1b247d342ea","slug":"the-inspection-team-of-nhm-chc-barun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम की टीम को सीएचसी बरौन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम की टीम को सीएचसी बरौन का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला लेखा प्रबंधक की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन में औचक छापा मारा। यहां पर डाक्टर समेत आठ लोग नदारद थे। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक दोपहर को अस्पताल पहुंचे। इन्होंने लेखा प्रबंधक की टीम को रजिस्टर नहीं दिखाए। इसकी रिपोर्ट टीम ने लखनऊ और डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत होने वाले आयोजनों में शिथिलता बरतने की शिकायतें जिला लेखा प्रबंधक शशांक शर्मा को मिल रही थीं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात स्टाफ के बरौन अस्पताल में कई दिनों तक न पहुंचना शामिल था। इस पर शनिवार की सुबह अस्पताल में जिला लेखाधिकारी शशांक शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एके सोनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सुबह 10 बजे कोई भी स्टाफ नहीं आया था। दोपहर 2.30 बजे अस्पताल के प्रभारी डाक्टर अनुज त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। जिला प्रबंधक ने इनसे वित्तीय रजिस्टर मांगे।
विज्ञापन
प्रभारी ने रजिस्टर देने से साफ मना कर दिया। इसको लेकर अनुज त्रिपाठी और जांच टीम में नोकझोंक हो गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एके सोनी ने बताया कि अस्पताल में डाक्टर रितु, स्टाफ नर्स अंजलि, क्षय रोग प्रभारी कुलदीप, स्टाफ नर्स निशा कनौजिया, एनसीडी सेल की रंजना दीक्षित, काउंसलर मोनिका, एएनएम अर्चना सक्सेना, शिल्पी लापता थी। जांच में सामने आया कि यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं को खाना नहीं दिया गया। एके सोनी ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे डा. अनुज त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वित्तीय अभिलेखों के रजिस्टर दिखाने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट लखनऊ, डीएम और सीएमओ को भेजी गई है।
विज्ञापन