फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The four youths looted garden Lukat

लुकाट वाले बाग के पास चार युवकों को लूटा

Mon, 12 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र में लुकाट वाले बाग के पास सोमवार तड़के 5 बजे मंझना रेलवे स्टेशन पर बाइक से जा रहे चार युवकों को असलहाधारी बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर नकदी व मोबाइल लूट लिया और भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर गांव उलियापुर के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से बाग के पास पहुंचे और बदमाशों की खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से आगरा के लिए भोर को पैसेंजर ट्रेन जाती है। यह मंझना में सुबह करीब 5:20 पर पहुंचती है। इससे कई लोग गंजडुडवारा, कासगंज और आगरा जाते हैं। इसी ट्रेन से आगरा जाने के लिए सोमवार तड़के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी राहुल कुमार जो नोएडा में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


वह सुरेश कुमार के साथ बाइक से मंझना रेलवे स्टेशन जा रहे थे। घने कोहरे के कारण सुरेश कुमार बाइक धीमे चला रहे थे। लुकाट वाले बाग के पास वह गुजरे तो कुछ लोगों ने हाथ दिया। बाइक  को रोकते ही छह से अधिक असलहाधारी बदमाशों ने दोनों लोगों को घेर लिया। यह सभी नकाब पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने राहुल से 2000 रुपये, सुरेश से 1000 रुपये और मोबाइल लूट लिया। बदमाश वहां से बाग की ओर भाग गए। इसी रास्ते से कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन के लिए उलियापुर गांव के निवासी शैलेंद्र कुमार को बाइक से अनुपम लेकर जा रहे थे। इनकी बाइक जैसे ही लुकाट वाले बाग के पास आई, तभी बदमाशों ने असलहे दिखाकर इन्हें भी रोक लिया।


मारपीट कर शैलेंद्र व अनुपम से रुपये व मोबाइल बदमाशों ने लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। अनुपम स्टेशन पर शैलेन्द्र को छोड़कर गांव गए और वहां से ट्रैक्टर-ट्राली से 50 अधिक ग्रामीण असलहे लेकर लुकाट वाले बाग के पास आए और बदमाशों को इधर-उधर खोजने लगे लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

एसओ नवाबगंज अशोक धर पांडेय ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी और न कोई सूचना दी है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed