फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The former district president took aim at legislators

पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधायकों पर साधा निशाना

Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
The former district president took aim at legislators
दलगंजन सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
 समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह ने वर्तमान जिलाध्यक्ष और तीनों विधायकों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि दलगंजन को आरोप लगाने से पहले खुद को गिरें में झांकना चाहिए।
विज्ञापन


मालूम हो कि जिले में समाजवादी पार्टी कई धड़ों में बंटी हुई है। पिछले लोकसभा चुनाव के लेकर अब तक लगातार जिलाध्यक्ष बदले जा रहे हैं। गुटबाजी की वजह से ही पिछले दिनों जिला पंचायत बोर्ड की बैठक को निरस्त कर दिया गया था। अब पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव और कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया पर तमाम आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव का कहना है कि दलगंजन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अब वह पार्टी में नहीं रहे। इसलिए उनके बयान का पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि फर्रुखाबाद की जनता सब जानती है। दलगंजन सिंह का यह वजूद नहीं है कि वे किसी पर आरोप लगाएं। भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि दलगंजन सिंह यादव क्या हैं। यह पूरा क्षेत्र जानता है। बयानबाजी कर वह अपना जिलाध्यक्ष का पद खो चुके हैं और सपा के सदस्यता से भी पृथक कर दिए गए हैं। कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया का कहना है कि दलगंजन सिंह के बयान का आकलन जनता करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed