फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The first phase of the campaign ends

पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा

Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The first phase of the campaign ends

फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधान व सदस्य पद के पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार को थम गया है। पहले चरण में कायमगंज और नवाबगंज विकास खंडों में चुनाव है। यहां 28 नवंबर को मतदान है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना होंगी।

विज्ञापन


कायमगंज में ग्राम प्रधान के 87 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1095 पद हैैं। मिस्तनी में ग्राम प्रधान के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 86 पदों के लिए 1013 दावेदार मैदान में हैं। सदस्य पद के  367 वार्डों में उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इन पदों के लिए 1 लाख 68 हजार 745 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


नवाबगंज विकास खंड में प्रधान पद के 70 व सदस्य के 852 पद हैं। प्रधान पद के लिए 674 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन पदों के लिए 1 लाख 22 हजार 334 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज विकास खंड में 117 मतदान केंद्रों के 274 बूथों पर मतदान होगा। 274 पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदर्श इंटर कालेज पितौरा से होगी। वहीं नवाबगंज विकास खंड में 107 मतदान केंद्रों  के 196 बूथों पर मतदान होगा। इस विकास खंड में मतदान के लिए 196 पोलिंग पार्टियां  जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विद्यालयों में तैयारियां अंजाम दी जाती रहीं।


दोनों विकास खंडों में पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। उम्मीदवार  व समर्थक टोलियों में वोट मांगते रहे। प्रचार के अंतिम दिन कसम देकर वोट पक्के किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed