फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The first hurdle is surpassed only by the 436 in 6200

6200 में से 436 ही पार कर सके पहली बाधा

Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The first hurdle is surpassed only by the 436 in 6200
दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजपूत रेजीमेेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन युवाओं ने ट्रैक पर सरपट दौड़ लगाई। युवाओं में सेना में भर्ती होने की ललक सर्दी पर भारी पड़ी। सोमवार को अमृतपुर और कायमगंज की भर्ती होगी। रविवार को जिले की सदर तहसील के अभ्यर्थियाें की भर्ती हुई। भर्ती देखने के लिए युवाओं की भीड़ सुबह से ही छावनी गेट के पास एकत्र हो गई। सुबह 3 बजे से ही युवक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। युवकों के बुलावा पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र को देखने के  बाद युवकों को टोकन दिए गए।
विज्ञापन


प्री हाइट में कई युवकों को अनफिट घोषित कर दिया गया। युवकों को ट्रेड वार टोकन देकर बुलावा पत्र की स्कैनिंग के लिए मैदान पर भेजा गया। बुलावा पत्र सही पाए जाने पर युवकों को ट्रेड में बांटकर ग्रुप बनाया गया। करियप्पा मैदान पर दौड़ परीक्षा के लिए पहुंचे युवकों ने कड़ाके की सर्दी को भी मात देे दिया। दौड़ प्रतियोगिता के प्रत्येक ग्रुप में 300 युवकों को दौड़ाया गया। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई दौड़ परीक्षा शाम तक चलती रही। भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि रविवार को सदर तहसील क्षेत्र के युवकों की भर्ती की गई।
विज्ञापन


भर्ती के लिए 8450 युवकों ने आन लाइन आवेदन किया था। 6200 युवकों ने भर्ती स्थल पर आमद करवाकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। कर्नल धनोवा ने बताया कि शारीरिक परीक्षण के बाद 436 युवकों को सफल घोषित किया गया है। सेना में भर्ती होने आए युवक दौड़ परीक्षा के दौरान ट्रैक पर गिरकर चुटहिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुटहिल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रुप 7 में भोजपुर क्षेत्र के युवक अविनाश व ग्रुप आठ की दौड़ में जगमोहन गिरकर चुटहिल हो गए। अविनाश को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, जबकि जगमोहन का प्राथमिक उपचार मैदान पर ही कर दिया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल जेएस धनोवा ने बताया कि ट्रैक पर गिरकर गिरे युवकों को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed