{"_id":"61ca04ecb953d65cc356ac4c","slug":"the-employee-fell-from-the-pole-after-getting-scorched-by-the-current-farrukhabad-news-knp672071780","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलस कर कर्मचारी पोल से गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलस कर कर्मचारी पोल से गिरा
विज्ञापन
गांव नगला महानंद में करंट लगने से गिरे रिंकू को उठाते लोग। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। ट्रांसफार्मर बदलते समय करंट लगने से झुलसकर कर्मचारी खंभे से गिर गया। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हरदोई जिले के गांव धड़ापुरवा निवासी रिंकू बिजली विभाग में आउटसोर्स पर काम करता है। मोहम्मदाबाद के गांव नगला महानंद में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। वह सोमवार को विजाधरपुर निवासी आउटसोर्स कर्मचारी किशनपाल के साथ फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के लिए वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफार्मर लेकर गया। नहरैया फीडर का शटडाउन लेने के बाद रिंकू ने पोल पर चढ़कर पुराना ट्रांसफार्मर हटाकर नीचे उतरवा दिया।
उसके स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर रखने के बाद तार जोड़ रहा था। तभी बिजली चालू हो गई। 11 हजार लाइन का करंट लगने से रिंकू के हाथ झुलस गए और वह पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया। किशनपाल ने गांव के लोगों को बुलाया और घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। गांव के लोगों ने एंबुलेंस से रिंकू को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। वह जानकारी करेंगे।