{"_id":"3ab859537ed648e857941b75de14fb1a","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-truck-crushing-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। सड़क पार करते समय ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। मानसिक रूप से बीमार युवक के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। कोतवाल के समझाने पर वह पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए।
विज्ञापन
नगर के पुलगालिब के पास छायागृह में कई दिनों से गढ़ी इज्जत खां निवासी अतीकुर्रहमान का 35 वर्षीय पुत्र अदीब रह रहा था। परिजनों के मुताबिक अदीब मानसिक रूप से बीमार था। वह सारे दिन इधर उधर घूमता रहता था। रात को छाया गृह में सो जाया करता था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह सात बजे अदीब सड़क पार कर रहा था। ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक चालक मौका पाकर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाल रूम सिंह यादव से पोस्टमार्टम न कराकर शव सुपुर्द करने का अनुरोध किया। कोतवाल के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। कस्बा इंचार्ज रविंद्र सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन