{"_id":"ad55982cdf8a585905b5d150941db4cc","slug":"the-cremation-of-the-bodies-at-the-same-ghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही घाट पर शवों के हुए अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही घाट पर शवों के हुए अंतिम संस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिकअप व बस की भिड़ंत में मरे लोगों के घरों में दूसरे दिन सन्नाटा छाया रहा। ढाईघाट पर गांव गंगलऊ और अताईपुर के तीन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के घरों पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के खिनमिनी गांव के पास पिकअप और बस की भिड़ंत में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गंगलऊ निवासी सरला पत्नी महेशचंद्र, अताईपुर निवासी राजेंद्र पुत्र मुरलीधर और कप्तान पुत्र नवाब सिंह समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को ढाईघाट पर सरला देवी के शव को उनके पति महेशचंद्र, राजेंद्र कुमार के शव को बड़े भाई दशरथ और कप्तान के शव को भाई सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
इन लोगों के घरों में मातम पसरा था। मृतक सरला के घर पर उनके पति महेशचंद्र, उनकी बहू आरती, मंजू, पुत्र जितेंद्र, जगदीश और मां शशि देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव अताईपुर के रहने वाले मृतक राजेंद्र के घर में भी यही आलम था। पत्नी सुशीला देवी रो-रोकर यही कह रही थी कि अब उसके छोटे-छोटे बच्चों अंश और अंशिका (6) का पालन-पोषण कैसे होगा। मृतक कप्तान के पिता नवाब सिंह कह रहे थे कि जवान बेटे के शव से कंधे टूट गए हैं। मृतकों के परिजनों के यहां ग्रामीण भोजन लेकर पहुंच रहे थे।
विज्ञापन