{"_id":"1d4f24942fbd8e3213868ea80c61fa95","slug":"the-convoy-proceeded-on-foot-to-visit-vaishno-devi-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी के दर्शन को यात्रियों का पैदल जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी के दर्शन को यात्रियों का पैदल जत्था रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए एक सौ श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार देर शाम भोलेपुर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से रवाना हुआ। यह जत्था एक महीने में एक हजार किलोमीटर की यात्रा कर कटडा पहुंचेगा।
विज्ञापन
मंदिर के संस्थापक डा. राकेश तिवारी की अगुवाई में दर्शन करने के लिए निकले श्रद्धालुओं पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। डा. राकेश तिवारी ने बताया कि पैदल यात्रियों की यह यात्रा मोहम्मदाबाद, बेवर, कुरावली, एटा, सिकंदराराऊ, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, नोएडा से 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां कालका देवी मंदिर में माता का भव्य जगराता होगा। देवी जागरण को श्रद्धा एमएच 1 चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा। यात्रा 3 मार्च को कटड़ा पहुंचेगी।