फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The contractor employee beaten, the organization of strike

ठेकेदार ने कर्मचारी को पीटा, संगठन ने की हड़ताल

Thu, 09 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The contractor employee beaten, the organization of strike
एक्सईएन ग्रामीण से बातचीत करते कर्मचारी नेता - फोटो : अमर उजाला
विद्युत वितरण निगम ग्रामीण खंड के एसडीओ द्वितीय कार्यालय के लिपिक से विवाद होने पर ठेकेदार ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज कर्मचारियों के संगठन ने कामकाज बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। एक्सईएन ग्रामीण ने बुलाकर कर्मचारियों से वार्ता की और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर विवाद शांत कराया। इसकेे बाद कर्मचारियों ने कामकाज शुरू किया।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के नीबकरोरी स्थित एसडीओ द्वितीय के कार्यालय में सुनील कुमार शाक्य कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। यह बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे मोहम्मदाबाद बकरी बाजार में लगे कैंप का काम समाप्त कर विभागीय कर्मचारियों के साथ वापस लौट रहे थे। भोलेपुर क्रासिंग बंद होने के कारण वहां रुक गए। यहां पर ठेकेदार सुरेश चौहान उर्फ करू का लिपिक सुनील शाक्य से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर विवाद शांत कराया। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को बिजली कर्मचारी संघ के जोन महामंत्री सुधीर गुप्ता व संगठन के अन्य लोग काम काज बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। संघ कार्यालय में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह से संगठन के लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। सुधीर गुप्ता ने कहा कि कार्यालय में दलालों की संख्या बढ़ गई है। ठेकेदार जबरन काम करने का दबाव बनाते हैं। इस कारण काम करने में दिक्कत आ रही है। ठेकेदार सुरेश चौहान उर्फ करू अवर अभियंता रंगलाल पाल, अवर अभियंता सतेंद्र कुमार, संविदा कर्मी प्रदीप व अजीत से भी विवाद कर चुके हैं। वह अक्सर कर्मचारियों से विवाद करते हैं। एक्सईएन ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर विवाद शांत कराया। इस दौरान एक्सईएन शहरी एसके शर्मा, एसडीओ राहुल बाबू कटियार, एसडीओ शैलेंद्र कुमार कटियार,एसडीओ संतोष कुमार, एसडीओ शरद प्रताप, एसडीओ गौरव कुमार, कर्मचारी संगठन की ओर से धीरज सक्सेना, रवींद्र कुमार यादव, अमित मिश्र,  राजकुमार, विकास कटियार, शाजिद हुसैन, रमेश बाबू, अमित मिश्र, सीमा सक्सेना, संगीता, कुंती कटियार, संजो देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुरेश चौहान उर्फ करू ने बताया कि सुनील शाक्य ने उनको सपा कार्यकर्ता बनकर फोन किया और धमकाया। उस समय वह मोहम्मदाबाद जा रहे थे। क्रासिंग के पास सुनील शाक्य से मुलाकात हो गई। फोन पर सपा नेता बनकर धमकाने की बात कही तो वह नाराज हो गए। वहीं पर राकेश यादव नामक एक व्यक्ति खड़ा था। उससे सुनील शाक्य का विवाद होने लगा। हमने विवाद शांत कराया था। मारपीट करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed