{"_id":"4709e5375094da0ee50994092bcfae20","slug":"the-city-will-celebrate-the-birthday-of-poor-children-unbowed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के गरीब बच्चों का मनाएंगे जन्म दिन अविजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के गरीब बच्चों का मनाएंगे जन्म दिन अविजित
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
हैप्पी बर्थ डे भारत मिशन के संस्थापक अविजित कहते हैं शहर के युवा भी मिशन से जुड़ें तो बेहतर होगा। अपने अनोखे मिशन के बूते बीबीसी के स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी शो आज की रात है जिंदगी में बिग बी के साथ नजर आए अविजित अमर उजाला से खास टेलीफोनिक बातचीत कर रहे थे।
शहर की मोमबत्ती वाली गली निवासी और बढ़पुर ब्लाक में एबीआरसी भारती मिश्रा व अध्यस्त कुमार के बेटे अविजित गुड़गांव में एमजी वन हेल्थ केयर में मार्केटिंग हेड हैं।
अविजित ने बताया जून 2015 में दिल्ली के कनाट प्लेस से कार से गुजरते समय उन्होने सड़क किनारे गरीब बच्चों को कूड़े के ढेर से केे क उठाकर उसे काटते देखा। यह देख उन्होने गरीब बच्चों को जन्म दिन की खुशी देने के लिए हैप्पी बर्थ डे भारत मिशन की शुरुआत की। उन्हे अपनी मां से मिशन की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
पहले वह अपनी जेब से पैसे खर्च करते थे, लेकिन अब ग्रुप के पैसों से केक मंगा कर पार्टी होती है। अब तक 3000 लोग मिशन से जुड़ चुके हैं। अविजित ने बताया उन्होनेे फेसबुक पर हैप्पी बर्थ डे भारत पेज बनाया है। मिशन से जुड़े कार्यक्रम वह इस पेज पर पोस्ट करते हैं।
इसी पेज को देखकर बीबीसी ने अगस्त में उन्हे एप्रोच किया। इंटरव्यू के बाद उन्हे होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो आज की रात है जिंदगी में चुने जाने की जानकारी दी गई।
पांच वह व छह अक्तूबर को दिल्ली में गरीब बच्चों के साथ जन्म दिन मनाते अविजित का वीडियो पहले एपिसोड मेें दिखाया गया इसके बाद टीवी शो की मुंबई में अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग की गई।अविजित कहते हैं शूटिंग के लिए पहली बार कैमरा फेस किया। बच्चों के साथ किए गए काम ने हौसला दिया।
शो में बिग बी से रूबरू होना सपना सच होने जेसा रहा। सच उनका कद रील लाइफ से काफी बड़ा है। दिल्ली में शूटिंग के लिए अभिताभ बच्चन ने मुंबई से 40 किलो का केक गरीब बच्चों के लिए भेजा था। उन्हाेंने मुझे बेटे जैसा प्यार दिया। गरीब बच्चों का जन्म दिन मनाने की सोच की भी उन्होने सराहना की और मिशन के सदस्यों का हौसला बढ़ाया।