{"_id":"1d9b81bfcce9892fe7789b70e756cc48","slug":"the-center-took-a-shot-on-the-pretext-of-flood-relief-shivpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ राहत के बहाने शिवपाल ने केंद्र पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ राहत के बहाने शिवपाल ने केंद्र पर साधा निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
सूबे की सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बाढ़ के बहाने
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि बाढ़ राहत के लिए केंद्र सरकार से
100 करोड़ रुपया मांगा गया था, लेकिन मिले सिर्फ एक करोड़। इसके बाद भी
प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हर नागरिक की रक्षा और राहत के लिए तत्पर है।
सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील बंधों के लिए 300 करोड़ रुपया
जारी किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि व्यापम की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार को फेल बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को इस्तीफा देने की नसीहत दी। उन्होनें यह भी कहा कि केंद्र सरकार से बरसात व ओलावृष्टि से तबाह किसानों के लिए 7,777 करोड़ रुपये की मदद मांगी थी।
इसमें से कुछ भी नहीं मिला। नरेंद्र मोदी की पाक प्रधानमंत्री से मुलाकात पर कहा कि देश को कुछ मिले तो, इसका मतलब भी है। आतंकवाद ही खत्म हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेश दौरों से ही फुर्सत नहीं है। ऐसे में चुनावी वादा पूरा होने का सवाल ही नहीं उठता। जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अफसरों को अधूरे कामों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।