फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The car hit a bump bike fell in the valley

बाइक को टक्कर मारते हुए बोलेरो नाले में गिरी

Fri, 13 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
The car hit a bump bike fell in the valley
ओवरटेक कर अचानक सामने आई बाइक में टक्कर मारते हुए बोलेरो नाले में पलट
विज्ञापन
गई। दुर्घटना होते देख ग्रामीणें मौके पर पहुंचे। इन्होंने  बोलेरो में सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इधर, टक्कर लगने से घायल हुए बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बोलेरो सवार बगैर कोई कार्रवाई किए मौके से चले गए।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अखूनपुर निवासी राकेश कुमार अपने परिवारीजन संजीव कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार, इनकी पत्नी सुनीता और एक वर्षीय बेटे अंकुश के साथ गांव राजापुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज से शादी समारोह से बोलेरो से घर लौट रहे थे। बोलेरो के पीछे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी नन्हकू गुरसहायगंज से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब बोलेरो उबरीखेड़ा गांव से गुजर रही थी, तभी नन्हकू ने बोलेरो को ओवरटेक किया

और अपने गांव की मोड़ पर मुड़ने लगा। अचानक बाइक को देख बोलेरो चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बोलेरो नन्हकू की बाइक में टक्कर मारते हुए नाले में जाकर पलट गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बोलेरों में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नन्हकू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बोलरे सवार राकेश कुमार कोई भी कार्रवाई करने से इनकार करते हुए अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed