{"_id":"447375b70b9f366c5dd617150e547e61","slug":"the-camera-will-remain-in-the-eyes-of-the-court-premises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे की नजर में रहेगा कोर्ट परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे की नजर में रहेगा कोर्ट परिसर
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर कैमरे की नजर रहेगी। कचहरी परिसर मेें
विज्ञापन
कहीं पर हरकत होती दिखी तो चंद मिनट में पुलिस बल मौके पर पहुंच जाएगा।
कचहरी की कड़ी सुरक्षा को तैयारियां उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू हो गई
हैं। इसको लेकर अफसरों ने मंगलवार को कचहरी का निरीक्षण किया ।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद में जनहित याचिका के मामले में दिए गए आदेश पर प्रदेश के सभी जिलों में दीवानी न्यायालय परिसर व कचहरी की सुरक्षा के लिए समिति का गठन हुआ है। जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समिति के सदस्य हैं। मंगलवार को विशेष अदालत ईसीएक्ट के न्यायाधीश शिव सिंह यादव, नगर मजिस्ट्रेट पीके जैन, अपर पुलिस
अधीक्षक रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार, आरआई लाइन सुरेन्द्र सिंह, कोर्ट मैनेजर मोहम्मद आरिफ, पीडब्लूडी एई विकास जौहरी ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। सीजेएम अदालत के पीछे चहारदीवारी टूटी मिली। न्यायाधीश शिव सिंह यादव के विश्राम कक्ष में अफसरों ने सुरक्षा को लेकर वार्ता की। एएसपी रामभवन चौरसिया ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर कचहरी की सुरक्षा तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर निरीक्षण किया गया है।
सुरक्षा को यह होंगे इंतजाम
-कचहरी के चारों और काफी ऊंची चहारदीवारी का निर्माण होगा।
-मुख्य गेट चौड़ा होगा, एक ओर मेटल डिटेक्टर, बैग स्केनर लगाया जाएगा।
- गेट के पास से वाहन निकालने के लिए अलग से रास्ता बनाया जाएगा।
- प्रत्येक वाहन और चालक की कचहरी में प्रवेश के दौरान चेकिंग होगी।
- जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जगह चयनित कर ली गई है।