फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The burned body was found at the farm girl

खेत में मिला महिला का जला शव

Sat, 23 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The burned body was found at the farm girl

मोहम्मदाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव ज्यौंता में शनिवार को खेत में महिला का जला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी महिला के ससुरालीजन और मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


महिला के ससुरालीजनों के अनुसार शान देवी (42) शुक्रवार की रात शौच के लिए गई थी। शनिवार सुबह उसका शव खेत में जला हुआ पाया गया। मृतका के पति राजू जाटव तथा अन्य परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी, जबकि चचेरे भाई रामविलास और उसकी पत्नी गुड्डी देवी निवासी ढिलावल का आरोप है कि शान देवी को उसके पति ने जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह का कहना है कि मृतका का भाई दिल्ली में नौकरी करता है। वह अभी तक यहां नहीं पहुंचा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि 42 वर्षीय महिला खेत में जाकर आत्महत्या क्यों करती। लोग आपस में कानाफूसी करते सुने गए कि जब वह शौच के लिए गई और वापस नहीं आई तो उसके पति और अन्य परिजनों ने तलाश क्यों नहीं की। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि 42 वर्ष की महिला की हत्या दहेज के लिए नहीं की जा सकती है। पुलिस और ससुरालीजनों के पास इन अनसुलझे प्रश्नों का कोई जवाब नहीं है।


क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद की मानें तो महिला ने गरीबी के चलते आत्महत्या की है। लेकिन यहां सवाल हत्या या आत्महत्या का नहीं उठता। यहां सवाल यह उठ रहा है कि महिला ने यदि गरीबी के चलते आत्महत्या की है तो वह खेत में ही आत्महत्या करने क्यों पहुंची?। फिलहाल मृतका के भाई के आने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed