फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bike fell on the electric wire, brother killed

बाइक पर गिरा बिजली का तार, भाई की मौत

Fri, 06 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bike fell on the electric wire, brother killed
धू-धू कर जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला
बेकाबू स्कार्पियो के रोड किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराने से हाईटेंशन तार टूट कर बाइक पर जा गिरा। बाइक में आग लगने से उस पर सवार भाई-बहन समेत दो बच्चियां झुलस गईं। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के दौरान भाई की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जिला हरदोई थाना पाली के गांव लौकाह निवासी राजेश राजपूत गुरुवार की सुबह बहन नायत्री पत्नी गोविंद निवासी चुरसई थाना जहानगंज को ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। नायत्री के साथ उसकी दो बेटियां आरुषि (4) और पायल (8 माह) भी थीं।
विज्ञापन


जब यह लोग कादरीगेट ओपी लान के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच एक बेकाबू स्कार्पियो बिजली के पोल से जा टकराई। इससे हाईटेंशन तार टूट कर राजेश की बाइक पर जा गिरा। तार गिरने से निकली चिंगारी से बाइक मेें आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए डंडे से तार को हटाया। इस दौरान राजेश राजपूत, उसकी बहन नायत्री, आरुषि और पायल झुलस गए। लोगाें ने झुलसे लोगों को टेंपो से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने सूचना घायलों के परिजनों को दी।


आनन-फानन में परिवार के लोग भी  अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान राजेश राजपूत ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तब तक मृतक की पत्नी राधा भी आ गई। शव को देख वह अचेत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने मेमो भेजकर इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed