फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ten corona positive including soldier and five children

सैनिक व पांच बच्चों सहित दस और कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ten corona positive including soldier and five children
सैनिक व पांच बच्चों सहित दस कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला, पांच बच्चों व एक सैनिक सहित दस लोगों के कोरोना संक्रमित होने पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीजों की जांच रिपोर्ट आने से पहले मौत हो चुकी है। जिले में अब संक्रमितों मरीजों की संख्या 126 हो गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी एक कालेज के रिटायर्ड लाइब्रेरियन (65) डायबिटीज के मरीज थे। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बेटे के सेना में होने से उनका इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था। उनकी मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में सैनिक व रिटायर्ड लाइब्रेरियन पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित सैनिक अभी मिलिट्री अस्पताल में भर्ती है। मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी 52 वर्षीय रोडवेज कंडक्टर की तबीयत बिगड़ने से 20 जून को मौत हो गई थी। इसके बाद उनका नमूना लिया गया था। जांच रिपोर्ट में वह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर में कोरोना संक्रमित एक केस मिलने के बाद परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन कर नमूना लिया गया। इनमें एक महिला व तीन बच्चे (भाई) संक्रमित मिले। बच्चों की आयु क्रमश: 14, 10 व 7 वर्ष है। ये सभी कांटेक्ट मरीज हैं।
वहीं कायमगंज का मोहल्ला पठकाना इन दिनों कंटेनमेंट जोन है। मोहल्ले में युवक की शादी समारोह में शामिल होने उसकी बहन नौ साल के बेटे के साथ जनपद रामपुर से मायके आई। मोहल्ले वालों की शिकायत पर दोनों का नमूना लिया गया। इसमें दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा क्षेत्र के गांव लोधीपुरा निवासी तीन वर्षीय बच्ची संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गई। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मिले 126 मरीजों में 6 की मौत हो चुकी है। 58 मरीज ठीक होकर घर जा चुके, जबकि 62 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed