{"_id":"3ac367776c03660cefd02a10da49bca9","slug":"tempo-relapse-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम से बचने में टेंपो पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम से बचने में टेंपो पलटा, आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। डीसीएम से बचने के प्रयास में बेकाबू हुआ टेंपो बघार नाले के पास पलट गया। हादसे में आठ सवारियां घायल हो गईं। चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में कर घायलों को सीएचसी भिजवाया। दो घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार को टेंपो चालक सवारियां भरकर कमालगंज जा रहा था। बघार नाले के पास सामने से आ रहे डीसीएम से बचने के प्रयास में बेकाबू टेंपो सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में रामश्री, नत्थू सिंह, अभिषेक निवासी अल्लागंज, रामसागर, अलका निवासी लालपुर चियासर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज, पंछीलाल निवासी दाऊदपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद, सुखवीर सिंह निवासी तिर्वा कोठी कोतवाली फतेहगढ़ और लाखन सिंह निवासी गांव अमानाबाद थाना कमालगंज घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो कब्जे में कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लाखन सिंह और सुखवीर को लोहिया अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने टेंपो कृष्णानगर चौकी भोजपुर में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन