{"_id":"572b9b064f1c1bfa705cd173","slug":"teka-prayers-to-lord-shiva-in-the-court-sought-vow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव के दरबार में टेका मत्था, मांगी मन्नत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव के दरबार में टेका मत्था, मांगी मन्नत
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मेले में लगा झूला झूलते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रोशनाबाद में तीन दिवसीय शंकर भगवान के मेले का शुभारंभ हुआ। शनिवार को इसका समापन होगा।
गांव रोशनाबाद में बने प्राचीन शंकर भगवान के मंदिर पर हर साल मेला लगता चला आ रहा है। गुरुवार को मेले का शुभारंभ हुआ।
शाहजहांपुर, एटा, कासगंज, हरदोई और मैनपुरी आदि जिलों से आए भक्तों ने भगवान शंकर के मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका और मनौती मांगी। प्रधान रामरतन ने बताया कि हर साल भगवान शंकर के मंदिर के पास मेला लगता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
मेले में चाट-पकौड़ी, झूला, सर्कस भी लगाया गया है। मेले में आने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने झूला और सर्कस आदि का आनंद उठाया। मेले की व्यवस्था ब्रजेश भारद्वाज, अरुण कुमार यादव, विश्व प्रकाश चतुर्वेदी, बबले गंगवार और अखिलेश गंगवार आदि मौजूद रहे।